छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

दो साल बाद 14 जून को राज्यों के मुख्य सचिवों से बातचीत करेंगे पीएम मोदी

नीति आयोग की प्रशासनिक परिषद की सातवीं बैठक जून के आखिर में या जुलाई की शुरुआत में हो सकती है।

NEW DELHI: कोरोना के चलते करीब दो साल के अंतराल के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्यों के मुख्य सचिवों के बीच आमने-सामने बात होने जा रही है। नीति आयोग की प्रशासनिक परिषद की सातवीं बैठक जून के आखिर में या जुलाई की शुरुआत में हो सकती है।

इसके पहले छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों के मुख्य सचिव 14 और 15 जून को प्रधानमंत्री की ओर से होने वाली कान्फ्रेंस में शामिल हो सकते हैं। इस बार चार प्रमुख एजेंडों पर चर्चा होगी। इनमें स्कूल शिक्षा,उधा शिक्षा, शहरी प्रशासन और फसल विविधिकरण को लेकर भी पीएम सीधी बात करेंगे।

Related Articles

Back to top button