वॉश एंड वॉश / काला धन घोटाला, अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 04 करोड़ रुपए जप्त
अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफाश

AINS NEWS… राजधानी रायपुर पुलिस ने कुछ दिन पूर्व रायपुर के तेलीबांधा थाना और साइबर क्राइम पुलिस ने एक करोड़ 13 लाख रुपए की ठगी वाले मामले की जांच में जब विवेचना चालू कर दो महिला आरोपीयों को नागपुर ( महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया गया था। आज इसी गैंग के दो मुख्य सरगनाओं सहित 05 अन्य को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

तेलीबांधा पुलिस और रायपुर सायबर सेल टीम ने (Wash & Wash / Black currency Scam) अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए लगभग *04 करोड़ रुपए से अधिक की नगद राशि* जप्त करते हुए 07 अंतर्राज्यीय आरोपीयों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने देशभर में किये है अरबों रूपयों की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है।
आरोपियों ने पहले रायपुर में एक पीड़ित को अपना शिकार बनाते हुये 1.13 करोड़ रूपये की ठगी की थी।
रायपुर पुलिस ने आरोपियों को पुणे के खण्डाला स्थित रिसॉर्ट में करोड़ों रुपये की ठगी करते रंगे हाथों पकड़ा गया है।
यह ठगी गिरोह वर्ष 2005 से सक्रिय होकर देशभर में अब तक 100 से अधिक लोगों से अरबों रुपये ठगी कर चुके हैं।
*पुलिस ने आरोपियों से लगभग 04 करोड़ रुपए से अधिक नगद राशि, 17 नग मोबाइल फोन, नोट के आकार का काले पेपर, कांच के प्लेट्स सहित ठगी करने में उपयोगी सामग्री दस्तावेज जप्त किया किये है।*
प्रकरण में पहले दो महिलाओं सहित तक कुल 09 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
प्रवीण कुमार और मनोज पहले भी ठगी के मामले में मुम्बई एवं वाराणसी जेल जा चुके हैं।आरोपियों ने छत्तीसगढ़, नोएडा, पुणे, बड़ौदा, उदयपुर, दिल्ली सहित देश के विभिन्न राज्यों एवं शहरों में अरबों रुपए की ठगी कर चुके हैं।
* आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में धारा 318(4), 61(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था।*
ठगों ने वाराणसी के एक व्यक्ति से न रकम दोगुनी करने का झांसा देकर उससे करोड़ों रुपये लेकर रिसॉर्ट बुलाया था जो रायपुर पुलिस के सही समय पर पहुंचने के कारण करोड़ों रुपए की ठगी से बाल-बाल बच गया।पहुंचा था और पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को पीड़ित से रकम प्राप्त कर ठगी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

सभी 07 आरोपियों को पुणे से ट्रांजिट रिमाण्ड पर रायपुर लेकर पहुंची हैं।
गौर करने वाली बात यह है कि आरोपी अपने आप को “डी ग्रुप कंपनी (दाऊद ग्रुप)” से जुड़ा बताकर पीड़ितों पर प्रभाव बनाने का प्रयास किया जाता था। मुंबई, हैदराबाद, हरियाणा, आगरा, राजस्थान, गुजरात एवं नागपुर आदि शहरों के अलग-अलग 5 स्टार होटलों में बुलाया जाता था। वहां स्वयं को प्रभावशाली एवं सक्षम व्यक्ति के रूप में प्रस्तुत कर पीड़ितों का विश्वास हासिल किया जाता और उनसे बड़ी रकम ली जाती थी। इसके बाद केमिकल के माध्यम से नोटों को दोगुना करने का झांसा देकर ठगी की जाती थी। पीड़ितों को रकम दोगुनी होने का विश्वास दिलाकर उनसे बड़ी राशि प्राप्त की जाती और बाद में आरोपी योजनाबद्ध तरीके से रकम लेकर फरार हो जाते अथवा पीड़ितों को गुमराह कर ठगी की राशि हड़प लेते थे।
पुलिस तैयारी बताया कि आरोपी पीड़ित को विश्वास में लेते थे उसके बाद उसे कंपनी के लिए बड़े निवेश एवं फंड स्वीकृत कराने का झांसा देते हुए बड़े अधिकारियों से बैठक, फाइल प्रोसेसिंग, सुरक्षा स्वीकृति, विदेशी परीक्षण, हाई-पावर केमिकल एवं अन्य तकनीकी औपचारिकताओं के बहाने से आरोपियों द्वारा उसे विभिन्न स्थानों पर बुलाकर नकली केमिकल एवं विशेष रासायनिक प्रक्रिया का प्रदर्शन किया जाता है तथा यह झूठा दावा किया जाता है कि काले रंग से ढके नोटों को विशेष केमिकल एवं विदेशी तकनीक की सहायता से असली भारतीय मुद्रा में परिवर्तित किया जा सकता है। आरोपियों द्वारा पहले से तैयार असली नोटों का उपयोग कर नकली रासायनिक प्रक्रिया का प्रदर्शन किया जाता है। *वॉश-वॉश (Wash & Wash) Black currency Scam* पद्धति का उपयोग करते हुए विशेष केमिकल, विदेशी तकनीक एवं काले नोटों को असली नोटों में परिवर्तित करने का झूठा प्रदर्शन कर लोगों का विश्वास जीता जाता है, जिससे प्रार्थी उनकी बातों पर विश्वास कर ले। इसके पश्चात आरोपियों द्वारा कभी विदेशी केमिकल मंगाने, कभी हाई-पावर केमिकल खरीदने, कभी विदेशी परीक्षण, कभी वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति, तो कभी फंड रिलीज एवं अन्य आवश्यक औपचारिकताओं का बहाना बनाकर विभिन्न किश्तों में लगातार धनराशि ऐंठी जाती है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम क्रमशः–
*01. ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव उर्फ योगी निवासी सेक्टर 51 समस्तपुर गुड़गांव हरियाणा। हाल पता – फ्लैट नंबर बी/205 सीडी हाईट्स नालासोपारा थाना नालासोपारा मुम्बई।*
*02. प्रवीण कुमार श्रीवास्तव उर्फ कैप्टन उर्फ शेट्टी उर्फ रेड्डी निवासी पाण्डेयपुर लालपुर थाना वाराणसी उत्तरप्रदेश।*
*03. मनोज कुमार श्रीवास्तव उर्फ बड़े सर निवासी एस एच 8/54 बी 9 शिवपुर थाना शिवपुर जिला वाराणसी उत्तरप्रदेश।*
*04. विवेक सिंह निवासी लहौरा वीर जगत गंज थाना चेतगंज जिला वाराणसी उत्तरप्रदेश।*
*05. शुभम पांडेय निवासी चंदवत थाना चंदवत जिला जौनपुर उत्तरप्रदेश। हाल पता – ए विंग फ्लैट नंबर 411 रॉयल पॉम अपार्टमेंट थाना गोरेगांव गोरेगांव ईस्ट मुम्बई।*
*06. योगेन्द्र चौहान निवासी ग्राम सेनापुर पोस्ट बडनपुर थाना केराकत जिला जौनपुर उत्तरप्रदेश।*
*07. बालमुकुंद दीक्षित निवासी ग्राम खटारा पोस्ट भौंरा थाना केराकत जिला जौनपुर उत्तरप्रदेश।*




