छत्तीसगढ़
लोकप्रिय नेता दीपक कर्मा की आज दूसरी पुण्य तिथि, ग्राम फरसपाल में विधि विधान से की गई पूजा
बस्तर टाइगर स्वर्गीय महेंद्र कर्मा और वर्तमान विधायक देवती कर्मा के पुत्र थे दीपक कर्मा

AINS DANTEWADA…दंतेवाड़ा में आज कोरोना में जन सेवा करते हुए शहीद हुए लोकप्रिय नेता दीपक कर्मा की दूसरी बरसी मनाई गई। दीपक कर्मा की माता और क्षेत्र की विधायक देवती महेंद्र कर्मा ने उनके चित्र के सामने दीपक जलाते हुए नम आंखों से पूजा पाठ किया और उनकी प्रतिमा को हार पहनाते हुए भोजन कराया।
यह कार्यक्रम उनके गृह ग्राम फरसपाल में आयोजित किया गया, जिसमें कांग्रेस के सभी बड़े नेता शामिल हुए।
बस्तर विधायक रेखचंद जैन भी स्वर्गीय दीपक कर्मा को पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे।





