छत्तीसगढ़

माधव सेना करेगी मानव सेवा, चिकित्सा, कानून, शिक्षा समेत कई समस्याओं में आगे आएगी मदद के लिए

20 मई को राजधानी रायपुर में कलयुग की भारत नामक सेशन आयोजित है, जो 3 घंटे का होगा

AINS RAIPUR…माधव सेना से जुड़े सदस्य अब मानव सेवा के कार्यों को अंजाम देंगे, जैसे हॉस्पिटल में किसी को प्रक्रिया की जानकारी के अभाव में परेशानी होगी तो वह माधव सेना के हेल्पलाइन नंबर पर फोन करेगा तो उसे तत्काल मदद उपलब्ध कराई जाएगी, इसके लिए माधव सेना द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर और मोबाइल ऐप भी लांच किया जाएगा, इसी तरह कानूनी उलझन के लिए भी रिटायर्ड जज और रिटायर्ड आईपीएस परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे, माधव सेना इसके अलावा शिक्षा और बौद्धिक दिव्यांगता के क्षेत्र में भी मदद को आगे आएगा

पशुओं की रक्षा और उनकी देखभाल के लिए 24 घंटे माधव सेना तैनात रहेगी, यह सब जानकारी दी माधव सेना के आदेश सोनी ने, उन्होंने बताया कि माधव सेना के कार्य व्यापार, राजनीति और स्वार्थ से परे हैं, संस्था के कार्यों और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने आगामी 20 मई को राजधानी रायपुर में कलयुग की भारत नामक सेशन आयोजित है, जो 3 घंटे का होगा, इसमें सभी से उपस्थित होने का आग्रह किया गया है, यहां प्रवेश निशुल्क है, संस्था के आदेश सोनी ने बताया कि संस्था के उद्देश्यों से प्रभावित होकर छत्तीसगढ़ के अनेक समाजसेवी जुड़ रहे हैं, जिनमें मुख्य रुप से यशवंत अग्रवाल, छत्रपाल सलूजा, महेंद्र गुप्ता, के के नायक, विकास राज साहू, आदर्श झा, राजेश अग्रवाल, विनय गुप्ता, और अंकिता कुरंजेकार शामिल हैं जो एक टीम की तरह कार्य करेंगे

 

Related Articles

Back to top button