छत्तीसगढ़

राज्य शासन ने एक बार फिर आईपीएस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की, जानें किसे कहाँ मिली पोस्टिंग

र्ग के पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव को जिला कबीरधाम की कमान सौंपी गई है

AINS NEWS….राज्य शासन ने एक बार फिर आईपीएस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है, जिसमें मुख्य रूप से दुर्ग के पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव को जिला कबीरधाम की कमान सौंपी गई है, इसी तरह डॉ लाल उमेद सिंह को जिला कबीरधाम से जिला बलरामपुर स्थानांतरित किया गया है, पुलिस अधीक्षक बेमेतरा आई कल्याण ऐलसेला को सूरजपुर टी आर कोसीमा को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल बिलासपुर, रामकृष्ण साहू को सूरजपुर से कोरबा, मोहित गर्ग को बलरामपुर से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल जगदलपुर, श्रीमती भावना गुप्ता को सरगुजा से पुलिस अधीक्षक बेमेतरा बनाया गया है, श्री शलभ कुमार सिन्हा को कांकेर से दुर्ग पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है, दिव्यांग पटेल को कोंडागांव से कांकेर, सिद्धार्थ तिवारी को दंतेवाड़ा से मनेंद्रगढ़, सुनील शर्मा को सुकमा से सरगुजा, चौहान किरण गंगाराम को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा से पुलिस अधीक्षक सुकमा बनाया गया है, येदुवेली अक्षय कुमार को मोहला मानपुर से पुलिस अधीक्षक कोंडागांव बनाया गया है, गौरव राम प्रवेश राय को पुलिस अधीक्षक एसीबी मुख्यालय रायपुर से हटाकर पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा बनाया गया है, इसी तरह सुश्री रत्ना सिंह को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानूप्रतापपुर से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक मोहला मानपुर में नियुक्त किया गया है

Related Articles

Back to top button