छत्तीसगढ़
यूथ कांग्रेस घर घर जाकर पार्टी की रीति नीति की प्रचार शुरू करेगा…पीतांबर नाग
13 जुलाई 2023 से यूथ कांग्रेस की लोकसभा स्तरीय ट्रेनिंग होगी

के.शशिधरण…केसकाल

AINS NEWS….केसकाल…… जिला यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पीतांबर नाग जिला कोंडागांव ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिला स्तरीय यूथ कांग्रेस के कार्यकर्त्ता जिले भर के गांव व घर घर जाकर कांग्रेस पार्टी की नीती रीती व सिद्धांतो को लोगो के बीच प्रचार प्रसार करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री द्वारा संचालित विकास कार्यों को उजागर करेंगे, आगामी चुनाव की तैयारी करने के साथ कांकेर लोकसभा स्तरीय पार्टी कार्यकर्ताओ को जागरूक करने के लिए ट्रेनिंग भी शुरू करने की जानकारी यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पीतांबर नाग ने दी




