छत्तीसगढ़
केसकाल में भी छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक की धूम, विधायक चढ़े गेढ़ी
फरसगांव ब्लॉक के शंकरपुर में गेढ़ी खेल में शामिल होकर खेल का शुभारंभ किया

के.शशिधरण..केसकाल
ains news….हरेली त्योहार पर विधायक व विधान सभा के उपाध्यक्ष संतराम नेताम ने फरसगांव के शंकरपुर ओलंपिक खेल गेड़ी का शुभारंभ किया
आज से छत्तीसगढ सरकार द्वारा राज्य के पहले त्योहार हरेली के अवसर पर संपूर्ण छत्तीसगढ में छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक खेलों की शुरुआत की गई, इस अवसर पर संतराम नेताम उपाध्यक्ष विधानसभा व विधायक केसकाल ने जिला के फरसगांव ब्लॉक के शंकरपुर में गेढ़ी खेल में शामिल होकर खेल का शुभारंभ किया,


इस अवसर पर जिला कलेक्टर दीपक कुमार सोनी, देवचांद मातलाम अध्यक्ष, जिला पंचायत कोंडागांव, अधिकारी गण, ग्रामीणजन एवम पार्टी के नेता गण व थाना प्रभारी साहू सर फरसगांव उपस्थित रहे




