7 रेलवे स्टेशन के आधुनिकरण के लिए समाज सेवी संस्थाओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का किया अभिवादन
मोदी जी के सहयोग के लिए लिखित पत्र भी सौंपा

AINS NEWS रायपुर…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत छत्तीसगढ़ के चयनित 7 रेल्वे स्टेशन के आधुनिकीकरण के कार्यों की शुरुआत पर प्रधानमंत्री श्री मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आंध्र ब्राह्मण समाजम् (छत्तीसगढ़) की ओर से श्रीनिवास मूर्ति व उनके साथियों, सेवा समिति (छत्तीसगढ़) की ओर से सी.एन.आर. मूर्ति और उनके साथियों, श्री मुनि सुव्रत स्वामी व मणिधारी दादाबाड़ी ट्रस्ट, ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर (छत्तीसगढ़ की ओर से पी.के. साहू) और बढ़ते कदम (छत्तीसगढ़) की ओर से प्रेमप्रकाश मध्यानी एवं उनके साथियों ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव से भेंटकर उनका अभिनंदन किया।
संस्थाओं ने रायपुर सांसद श्री सुनील सोनी व बृजमोहन अग्रवाल जी का अभिवादन किया।
अभिनंदनकर्ता समाजसेवियों ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश तेज गति से विकास कर रहा है और आधारभूत संरचना मजबूत हो रही है। ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत छत्तीसगढ़ के चयनित 7 रेल्वे स्टेशन के आधुनिकीकरण से लोगों के लिए अनेक प्रकार के रोजगार के साधन विकसित होंगे और औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी। भारतीय रेल विकास की रेखा के तौर पर सकारात्मक और क्रांतिकारी परिवर्तन लाने में सफल सिद्ध होगी।





