
AINS NEWS CHHOLIWOOD…18 अगस्त को रिलीज होने वाली निर्देशक पवन गुप्ता की छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म अतरंगी छोटे किसानों की कहानी पर आधारित है, जिनके पास आधा या एक एकड़ जमीन है लेकिन शिक्षा के अभाव में वह सरकारी योजनाओं का फायदा नहीं उठा पाता और कर्ज में डूब जाता है, मौसम की मार उसे अलग लगती है जिसके कारण उसकी जमीन भी चली जाती है, ऐसी स्थिति में या तो वह बनिहार बन जाता है या फिर पलायन कर जाता है, अतरंगी फिल्में इन सब के बावजूद मनोरंजन भी है, निर्देशक पवन गुप्ता ने बताया कि अतरंगी पूरी तरह साफ-सुथरी फिल्म है और किसी भी गलत कार्य को बढ़ावा नहीं देती यह फिल्म, साथ ही उन्होंने कहा कि मनोरंजक व ज्ञानवर्धक इस फिल्म को पूरे परिवार के साथ देखा जा सकता है, खासकर बच्चों को इसे दिखाया जाना चाहिए


डायरेक्टर – पवन कुमार गुप्ता प्रोड्यूसर – विजय गुलिया, पवन कुमार गुप्ता, योगेश अग्रवाल
सहयोगी प्रोड्यूसर – महेश जयसवाल, सुभाष गुप्ता,
कलाकार – योगेश अग्रवाल, चंचल साहू, संतोष सारथी, उर्वशी साहू, रजनीश झांजी, मंजुलता राठोर्ड, दिलबाग सिंह नीलम देवांगन, विक्रम राज, नकुल महलवार, किरण वर्मा, अरुण पॉल, प्रकाश ताम्रकार, प्रेम गुप्ता, नेतराम श्रीवाश, त्रिलोक तिवारी, योगेश पांडये, विक्की उमरे, शन्नो खान,
बाल कलाकार- अभिषेक गुप्ता, अदिति तिवारी, फैजान खान, दर्शन जैन, अंकित गुप्ता, रोशन गुप्ता,
स्टोरी राइटर – इमरोज़ सिद्धकी,
कैमरा मैन – राजकुमार बघेल, प्रकाश राठौर,
म्यूजिक – सुनील सोनी
एडिटिंग – नारायण वर्मा
डबिंग – बिन्नी पॉल
बैकग्राउंड म्यूजिक – जितेन्द्रियं देवांगन




