छत्तीसगढ़

40 लाख की जमीनी धोखाधड़ी का मामला, 420 आईपीसी का प्रकरण दर्ज

ओपी कृपलानी के साथ रायपुर के साथ एक दलाल दिनेश कुमार शुक्ला ने ग्राम कचना जमीन बेचने-दिलाने के नाम पर झांसा देते हुए धोखाधड़ी

AINS NEWS रायपुर….  राजधानी में 40 लाख की जमीनी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसमें जमीनी दलाल दिनेश शुक्ला ,ने सर्वेश्वर डेवलपर्स को 40लाख में एक जमीन का विक्रय किया और पैसे किसान के खाते में डलवाये इसके पश्चात किसान के बैंक खाते से उस रकम को बाहर निकाल लिया और फरार हो गया, इस मामले की f.i.r. खामरडीह थाना रायपुर राजधानी में की गई जिसे लेकर की थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू का कहना है इस पर जांच चल रही है पुलिस ने आरोपी दलाल दिनेश कुमार शुक्ला के खिलाफ धारा 406 ,420 आईपीसी का प्रकरण दर्ज किया l

भोपाल निवासी डेवलपर्स के ओपी कृपलानी के साथ रायपुर के साथ एक दलाल दिनेश कुमार शुक्ला ने ग्राम कचना जमीन बेचने-दिलाने के नाम पर झांसा देते हुए धोखाधड़ी की। एक किसान से 40 लाख रुपए में 0.798 हैक्टेयर जमीन का सौदा कराकर उसके बैंक खाते में उक्त राशि भी डलवा ली, लेकिन उक्त भूमि को किसी ओर दूसरे को भी बिकवा दी। राशि भी किसान के खाते से निकलवाकर खुद ने ही हड़प ली…फरियादी को उक्त खरीदी गई जमीन का न तो कब्जा मिला न ही उसकी रजिस्ट्री हुई। शुक्ला अन्य लोगों से भी इस तरह की धोखाधड़ी कर चुका है। आरोपी दिनेश शुक्ला फरार है |

Related Articles

Back to top button