छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री बघेल आज सरगुजा के युवाओं से करेंगे भेंट-मुलाकात

रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का युवाओं के साथ भेंट मुलाकात कार्यक्रम पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री अब 22 अगस्त को सरगुजा संभाग के युवाओं के साथ अंबिकापुर के शासकीय पीजी कॉलेज ग्राउंड के हॉकी स्टेडियम में छत्तीसगढ़ के विकास के मुद्दे, युवाओं के लिए संचालित योजनाओं और प्रदेश के विकास और समृद्धि में युवाओं की आकांक्षाओं पर युवाओं से भेंट-मुलाकात कर सीधे संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री इस मौके पर युवाओं से गढबो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में सरगुजा संभाग के सभी जिलों सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, सुरजपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भ रतपुर-भरतपुर जिले से बड़ी संख्या में युवा शामिल होंगे। कार्यक्रम में युवा, कॉलेज के छात्र-छात्राओं, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों सहित अन्य युवा भी सीएम से सीधे बात कर करेंगे। मुख्यमंत्री जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में स्थापित किए गए छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

2.54 करोड़ से कॉलेज अपग्रेड मुख्यमंत्री संभाग के प्रथम स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम आदर्श कॉलेज का लोकार्पण करेंगे। केशवपुर में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम आदर्श कॉलेज भवन के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण होगा। यहां स्मार्ट क्लास, अत्याधुनिक लाइब्रेरी, प्रयोगशाला, अतिरिक्त कक्ष जैसी अन्य सुविधाएं हैं। कॉलेज में 2.54 करोड़ से जीर्णोद्धार और निर्माण कार्य हुए हैं। इसमें 1.21 करोड़ से बने प्रयोगशाला भवन का लोकार्पण और कुल 1.33 करोड़ की लागत से गार्डन का सौन्दर्यीकरण, प्रयोगशाला, पुस्तकालय का नवीनीकरण आदि कार्य हें।

Related Articles

Back to top button