अन्तराष्ट्रीयराष्ट्रीय

रूस में प्लेन क्रैश से 10 की मौत, पुतिन के खिलाफ बगावत करने वाले वैगनर चीफ भी यात्रियों में शामिल

रूस (AINS): रूस से एक बड़ी खबर आ रही है। राजधानी मास्को से सेंट पीट्सबर्ग जा रही एक बिजनेस प्लेन के दुर्घटनाग्रस्त से उसमें सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई। विमना में ‘वैगनर ग्रुप (Wagner Group)’ नाम से प्राइवेट आर्मी चलाने वाले येवगेनी प्रिगोझिन (Yevgeny Prigozhin) की मौत हो गई। रूस के इमरजेंसी अधिकारियों ने बुधवार 23 अगस्त को ये जानकारी दी। यह भी संयोग है कि येवगेनी प्रिगोझिन ने कुछ समय पहले ही अपनी सेना के साथ रूस के राष्ट्रपति के खिलाफ बगावत की थी।

अपुष्ट मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त जहाज, वैगनर ग्रुर के चीफ प्रिगोझिन का ही था। रूस के सिविल एविएशन रेगुलेटर ने कहा कि प्रिगोझिन का नाम यात्रियों की सूची में था। हालांकि, यह तुरंत स्पष्ट नहीं था कि क्या वह उड़ान में चढ़े थे या नहीं।

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ ने इमरजेंसी अधिकारियों के हवाले से बताया कि विमान में तीन पायलट और सात यात्री सवार थे। अधिकारियों ने कहा कि वे दुर्घटना की जांच कर रहे हैं। यह हादसा मॉस्को के उत्तर में करीब 100 किलोमीटर दूर टवर इलाके में हुई

Related Articles

Back to top button