छत्तीसगढ़
राजनांदगांव भरोसे का सम्मेलन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

रायपुरAINS: छत्तीसगढ़ के शहीद एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आयोजन के मुख्य अतिथि मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि छत्तीसगढ़ पीसीसी की बिल्डिंग का उद्घाटन 1939 में सरदार पटेल ने किया था छत्तीसगढ़ का इतिहास बलिदान का इतिहास है छ ग भाईचारा व सांप्रदायिकता सद्भाव की धरती है 13 अगस्त 2023 को जांजगीर के भरोसे के सम्मेलन में आया था तो मिनी माता के नाम से मेडिकल कॉलेज की घोषणा की गई थी आज आते हुए मैंने भूपेश जी से पूछा उस पर क्या हुआ तो उन्होंने कहा दो मेडिकल कॉलेज और खोलने हैं उनके साथ यह कार्य प्रारंभ हो जाएगा। मेरी सरकार कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ में फिर से आएगी तो मैं उत्सव मनाने के लिए आऊंगा कांग्रेस की सरकार पिछड़ों की सरकार छोटे-छोटे किसानों की सरकार है इसलिए यहां पर लोग अपने काम में मसरूफ रहते हैं मोदी का गुजरात मॉडल नहीं यहां कांग्रेस के भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार का विकास मॉडल है यहां आकर मोदी जी को देखना चाहिए वैसे भी वे अकेले भाषण देते हैं मोदी जी की स्टाइल किसी को बोलते नहीं देने सीधे माइक पर आते हैं भाइयों और बहनों बोलते थे अब परिवार जनों बोलते हैं यह नया स्टाइल है मेरे परिवार जनों कहकर संबोधित करते हैं चुनावी समय आ रहा है 4 साल पहले लोगों के हालात पूछने भाजपा के लोग नहीं आए केंद्र सरकार ने लोगों को क्या दिया यह नहीं पूछते छत्तीसगढ़ में सरकार गरीबों की सरकार है । गांधी जी ने एक बार कहा था कि ऐसा देश का निर्माण करूंगा जहां गरीब से गरीब भी एहसास करें कि यह देश उनका है छत्तीसगढ़ सरकार गरीबों की सरकार है यहां किसान खुशहाल है आगे बढ़ रहे हैं यहां के किसानो का बहुत कम धन पहले भाजपा राज में खरीदा जाता था लेकिन किसानों का पूरा धान खरीदने वाली कांग्रेस सरकार है 19 लाख किसानों का कृषि ऋण कांग्रेस सरकार ने माफ किया, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, अंग्रेजी माध्यम के स्कूल के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की सरकार ने गरीबों की मदद किसानों आदिवासियों को वन भूमि अधिकार दिया भाजपा सरकार बीजेपी राज में बेरोजगारी भत्ता 300 रू. था वह अब कांग्रेस सरकार 2500 रू. दे रही है मिलेट मिशन की तारीफ तो केंद्र सरकार करती है लेकिन जब देने की बारी आती है तो कुछ नहीं देते सिर्फ तारीफ करते हैं ईडी सीबीआई को भेज कर छत्तीसगढ़ का नुकसान करना चाहते हैं यहां कांग्रेस मजबूत है जो काम छत्तीसगढ़ में हो रहा है वह इस प्रदेश में भाजपा के राज्य में नहीं हुआ नीति आयोग की रिपोर्ट आया कि 5 साल में 40 लाख गरीब लोग बीपीएल के दायरे से बाहर आ गए हैं भाजपा कहती है कि कांग्रेस ने क्या किया तो उन्हें यह रिपोर्ट देना चाहिए अमित शाह जेपी नड्डा साहब को रिपोर्ट देना चाहिए जबकि भूपेश बघेल की कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ में जो कर रही है वह रिपोर्ट कार्ड से प्रमाणित है हमको जो मिलना था वह हमारे हक का पैसा है छत्तीसगढ़ का पैसा ओल्ड पेंशन स्कीम में जमा 19000 करोड रुपए भी केंद्र सरकार नहीं दे रही है छत्तीसगढ़ की धरती मेरे लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि मैं यहीं अध्यक्ष चुना गया छत्तीसगढ़ के लोगों के आशीर्वाद से मैं बना हूं रायपुर में कांग्रेस के महाधिवेशन में यह निर्णय हुआ उसी दिन कांग्रेस के नेताओं के घर पर छापे पड़े कांग्रेस को बदनाम करने के ई डी के छापे की कार्रवाई की गई लेकिन छत्तीसगढ़िया लोग डरने वाले नहीं है कांग्रेस डरने वाली नहीं है यदि हम डरते तो देश को आजादी नहीं दिला सकते थे डरते तो फांसी पर नहीं चढ़ते, डरते तो इंदिरा जी राजीव गांधी जी जान नहीं जाती हम इस देश को बचाने वाले हैं देश के लोकतंत्र को मजबूत रखने वाले लोग हैं गरीब, महिलाओं की इज्जत बचाने वाले हैं संविधान बनाने वाली कांग्रेस है नेहरू जी के नेतृत्व में संविधान में जितने भी आर्टिकल थे उनका इंप्लीमेंट किया गया बड़े-बड़े कारखाने लगवाए गए छत्तीसगढ़ झारखंड में भी कारखाने लगे जिससे यहां के लोगों को नौकरी मिली हुई है मोदी व शाह यह बताएं कि उन्होंने कितने पब्लिक सेक्टर खोले कितने मेडिकल कॉलेज, कितने स्टील कारखाने, पावर कारखाने बनाए हैं हमारा इतिहास हमारी मेहनत से स्टील प्लांट लगाए गए उसके बाद भी मोदी जी बोलते हैं कि कांग्रेस ने क्या किया। गुजरात में बच्चों के पौष्टिक आहार ह्यूमन इंडेक्स देखने से पता चलता है कि गुजरात में ह्यूमन इंडेक्स की क्या स्थिति है छत्तीसगढ़ में बीजेपी 15 साल थी मोदी गुजरात में साढे 13 साल और केंद्र में वर्तमान में 9 साल से प्रधानमंत्री हैं जो काम 5 साल में कांग्रेस करती है आप क्यों नहीं किया क्योंकि आप गरीबों को देखते नहीं है बड़ी-बड़ी कंपनी अडानी अंबानी को ही देखकर कार्य करते हैं हम गरीबों की भलाई के लिए सब कर रहे हैं जो केंद्र सरकार के खिलाफ लिखेगा जो टीवी में बोलेगा यह जो सार्वजनिक स्थान पर बोलेगा सबको डरा कर उनके खिलाफ लाल डायरी पीली डायरी नीली डायरी बना रहे हैं और ई डी से डराने का काम कर रहे हैं केंद्र सरकार के सीएजी रिपोर्ट से 7 लाख करोड़ घोटाले की बात सामने आई है लेकिन उसकी जांच नहीं करते ऐसे लोग सिर्फ उंगली दूसरे की तरफ उठाते हैं जबकि चार उंगली उनके खुद के तरफ होती है देश में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी के विषय में यह कुछ नहीं बोलते प्रधानमंत्री बताएं हर साल 2 करोड़ नौकरी देने का वादा किया था और लगभग 10 साल पूरे होने जा रहे हैं तो लगभग 20 करोड़ नौकरी लोगों को मिलनी थी 15 लख रुपए काला धन लोगों को मिलना था किसानों का आय दुगना होना था इनमें से आपने क्या किया सिर्फ झूठ बोलकर वोट बटोरने का काम बीजेपी करती है मणिपुर में वह झांके में नहीं दिल्ली में जितने खंबे हैं हर खंबे में मोदी के फोटो लगे हुए हैं उसमें ना तो मिनिस्टर के या राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के फोटो भी नहीं लगे हैं लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी के लिए एक गठबंधन इंडिया बनाया गया है इंडिया नाम रखते ही पूरी बीजेपी डरी हुई है भारत रखो उन्हें यह नहीं पता कि अंबेडकर जी के संविधान में इंडिया और भारत दोनों लिखा है हम भारत से इतना प्रेम करते हैं कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक पदयात्रा भारत जोड़ो यात्रा के नाम से राहुल जी ने यात्रा प्रारंभ किया हम भारत जोड़ने का काम कर रहे हैं जबकि भाजपा के लोग भारत तोड़ने में लगे हुए हैं इंडिया नाम से इनको इतनी परेशानी है तो इन्होंने स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, साइनिंग इंडिया, बढ़ेगा इंडिया, पढ़ेगा इंडिया, आदि नाम क्यों दिए जब हम इंडिया बोलते हैं तो इनको तकलीफ होती है इनकी मानसिकता भारत के खिलाफ है इसलिए हमें इस मानसिकता के खिलाफ लड़ना है मनरेगा, फूड सेफ्टी ,शिक्षा का अधिकार आदि योजना लागू कर हम गरीबों की भलाई के लिए सोचते हैं और यह नेहरू म्यूजियम का नाम बदलकर पीएम म्यूजियम रखकर नेहरू जी ने देश के तंत्र की पूजा की है उसके बाद भी उन्हें इन्हें इनके नाम से इतना डर है क्यों।





