छत्तीसगढ़
प्रियंका गांधी 21 सितंबर को छग में, महिला सम्मेलन में होंगी शामिल

रायपुरAINS: भरोसे का सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की कि 21 सितंबर को भिलाई में होने वाले महिला सम्मेलन में प्रियंका गांधी आ रही हैं। उन्होंने कहा अगले माह बिलासपुर में हम आवास सम्मेलन आयोजित करने जा रहे हैं। राजनांदगांव सम्मेलन में संबोधन में कहा कि राजनांदगांव का लोककलाकारों की धरती कहा जाता है। जिसे रमन ने अपने 15 सालों में देश के 110 पिछड़े जिलों में लाने का काम किया। चिटफंड जैसे ठगों के साथ मिल राजनांदगाव की जनता का पैसा लूटा है। कांग्रेस ने हरवर्ग के किसानों को फायदा पहुंचाया है। गरीब को पक्का छत देने के वादे को पूरा किया। आंगनबाड़ी, मितानीनों का मानदेय बढ़ाया।





