डायबिटीज के रोगियों की सेहत के लिए बड़ी दुश्मन हैं ये 7 सब्जियां, बढ़ा देती हैं ब्लड शुगर
शुगर के मरीजों को सही खाना-पीना और डेली एक्सर्साइज करना बहुत जरूरी होता है.

Cause of Increase Blood Sugar: अगर आपके घर में कोई शुगर पेशेंट हैं तो आपको उनके खाने-पीने का बहुत ख्याल रना चाहिए, क्योंकि कई बार कुछ छोटी-छोटी गलतियां और अनदेखी ब्लड शुगर को बढ़ा देता है, जिससे उनके लिए समस्या बढ़ सकती हैं.

हम रोजाना घरों में ताजी सब्जियां बनाते हैं. सभी को यही लगता है कि ये सबके लिए हेल्दी है, लेकिन ऐसा नहीं है. दरअसल, कुछ सब्जियां जो आम इंसान के लिए होल्दी होती हैं, वो डायबिटिक के लिए अनहेल्दी हो सकती हैं.
शुगर के मरीजों को सही खाना-पीना और डेली एक्सर्साइज करना बहुत जरूरी होता है. ये चीजें ब्लड शुगर पर सीधे असर करती हैं. ऐसे में शुगर पेशेंट की डाइट चुनते सब्जियों को भी सावधानी पूर्वक चुनना होगा. आइए जानते हैं कि कौन-सी सब्जियां ब्लड शुगर पेशेंट्स को नहीं खानी चाहिए…
शुगर पेशेंट को नहीं खानी चाहिए ये चीजें
कॉर्न यानी मक्का
मटर
शकरकंद
आलू (डीप फ्राई)
गाजर
चुकंदर
कद्दू
खाना ही है तो इस तरह करें सेवन
अगर आप इन सब्जियों जैसे गाजर, चुकंदर, आलू, मटर आदि खाना ही चाहते हैं तो इसका भी एक तरीका है. ये सभी ऐसी सब्जियां शुगर पेशेंट्स के लिए हानिकारक होती हैं, इसलिए बैलेंस डाइट के तौर पर इनका सेवन कर सकते हैं.
अपनी डाइट के 90 प्रतिशत हिस्से में कार्बोहाइड्रेट्स और ज्यादा फाइबर वाले फूड्स और सब्जियां शामिल करें, बाकी 10 प्रतिशत हिस्सा इन सब्जियों के रूप में खाएं. इससे आप इन सब्जियों का स्वाद भी ले पाएंगे और शुगर भी नहीं बढ़ेगी.
ऐसी सब्जियों को कहें ना
ऐसी सब्जी जिनमें कार्बोहाइड्रेट्स कम हो या कॉम्प्लैक्स टाइप का कार्बोहाइड्रेट और फाइबर ज्यादा होता है, शुगर पेशेंट्स इन्हें आराम से खा सकते हैं. वहीं, जिन सब्जियों में कार्बोहाइड्रेट, शुगर लेवल हाई और फाइबर कम होता है, ये सब्जियां शुगर पेशेंट्स को नहीं खानी चाहिए.
शुगर मरीज खाएं ये सब्जियां
डायबिटिक व्यक्ति को मेथी, पुदीना, पालक, शतावरी, सहजन, ब्रोकली, हरी प्याज, करेला और तोरी जैसी सब्जियों को ज्यादा से ज्यादा अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए.




