छत्तीसगढ़राजनीति

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दंतेवाड़ा प्रवास को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने तैयार किए 8 सवाल, सभी सवाल बस्तर के मुद्दों से हैं जुड़े

भारतीय जनता पार्टी ने 15 सालों तक जो बस्तर के आदिवासियों का शोषण किया उससे मुक्ति दिलाने का काम कांग्रेस ने किया

AINS NEWS BASTAR…छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा, मोहन मरकाम, सांसद सप्तगिरि शंकर उलका समेत विधायकों ने बस्तर में पत्रकारों से चर्चा की और जानकारी दी उन 8 सवालों की जिन्हें अमित शाह से पूछे जाएंगे, जिनमें आरक्षण से लेकर उद्योग संयंत्रों को बेचे जाने के सवाल शामिल है। खदानों को लीज पर दिए जाने को लेकर भी कांग्रेस सवाल पूछेगी। एनएमडीसी का मुख्यालय जगदलपुर या बस्तर में हो।
सप्तगिरि शंकर उलका ने भी पत्रकारों से बातचीत में कहा के छत्तीसगढ़ की भारतीय जनता पार्टी परिवर्तन यात्रा निकालने जा रही है, उन्होंने कहा वे किस बदलाव की बात कर रहे हैं बदलाव तो कांग्रेस ने किया, भारतीय जनता पार्टी ने 15 सालों तक जो बस्तर के आदिवासियों का शोषण किया उससे मुक्ति दिलाने का काम कांग्रेस ने किया। केंद्र की भारतीय जनता पार्टी ने झूठे वादे किये, रोजगार को लेकर जुमलेबाजी की, सभी के खातों में 15 – 15 लाख आने की बात कही थी ऐसा कुछ नहीं हुआ। सांसद उल्का ने कहा कि इन 8 सवालों के जवाब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को देने ही होंगे।

 

Related Articles

Back to top button