छत्तीसगढ़

33 लाख नगद समेत करीब 7 हजार साड़ियां जब्त, विधानसभा चुनाव को लेकर बिलासपुर पुलिस का चेकिंग अभियान

शहर के तारबाहर, सिविल लाइन, कोनी, चकरभाठा और सीपत थाना क्षेत्र में बीती रात अभियान चलाया गया

AINS NEWS BILASPUR…. विधानसभा चुनाव को लेकर बिलासपुर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है. इस दौरान संदिग्ध लगने वाले लोगों की चेकिंग की जा रही है. इसी कड़ी में शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चेकिंग की गई. इस दौरान पुलिस ने 33 लाख रुपेय नगद समेत करीब 7 हजार साड़ियां जब्त किया है.

जानकारी के मुताबिक शहर के तारबाहर, सिविल लाइन, कोनी, चकरभाठा और सीपत थाना क्षेत्र में बीती रात अभियान चलाया गया. जिसमें पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग दौरान नगद और साड़ियां जब्त की गई. जिसमें सरकंडा थाना से 200 साड़ी, चकरभाठा से 719 साड़ी और 45 नग पेंट-शर्ट का कपड़ा, 20 नग सफारी का कपड़ा, सीपत से 102 साड़ी, समेत अन्य थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में साड़ी जब्त की गई है.

चेकिंग के दौरन पुलिस ने कार सवार एक व्यक्ति से 9.50 लाख, दूसरे से 16 लाख और एक अन्य से 7.50 लाख रुपये बरामद किया है. जिस पर पुलिस धारा 102 CRPC के तहत कार्रवाई कर रही है.

 

Related Articles

Back to top button