‘विपक्षी गठबंधन सनातन विरोधी, उनसे रहें सावधान’, PM मोदी का I.N.D.I.A पर प्रहार, भाषण की 10 बड़ी बातें
पीएम ने बीना में 50,700 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास किया.

नई दिल्ली. देश में जी20 का सफल आयोजन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मध्य प्रदेश के बीना पहुंचे. पीएम ने बीना में 50,700 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास किया.

प्रधानमंत्री ने इस दौरान 26 विपक्षी दलों द्वारा मिलकर बनाए गए इंडिया गठबंधन पर भी निशाना साधा. पीएम ने डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पूरे इंडिया गठबंधन को सनातन विरोधी करार दिया.
मध्य प्रदेश दौरे पर पीएम ने बीना रिफाइनरी में ‘पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स’ और राज्य भर में 10 नई औद्योगिक परियोजनाओं की शुरुआत की. इसके अलावा नर्मदापुरम जिले में ‘विद्युत और नवीकरणीय ऊर्जा विनिर्माण क्षेत्र’, इंदौर में 2 आईटी पार्क सहित रतलाम में एक मेगा औद्योगिक पार्क और राज्य भर में 6 नए औद्योगिक क्षेत्र की भी इस दौरान आधारशिला रखी गई. आइये हम आपको पीएम मोदी के बयान की 10 बड़ी बातें बताते हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘इस INDI ALLIANCE के लोग उस ‘सनातन धर्म’ को मिटाना चाहते हैं, जिसने स्वामी विवेकानन्द और लोकमान्य तिलक को प्रेरणा दी. यह INDI ALLIANCE ‘सनातन धर्म’ को नष्ट करना चाहता है.’




