छत्तीसगढ़

VIDEO..लोकतंत्र के महापर्व में लोग ले रहे हैं बढ़-चढ़कर हिस्सा, अमलेश्वर नगर पालिका में मतदान को लेकर दिखा उत्साह

सुबह 8:00 से मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हुई लेकिन इसके पहले से ही लोग बूथों में आना शुरू कर चुके थे

AINS NEWS 24X7….नगर पालिका अमलेश्वर के शासकीय प्राथमिक शाला भवन में मतदान करने वालों की भीड़ देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां के लोग लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भूमिका बढ़ चढ़कर अदा कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 8:00 से मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हुई लेकिन इसके पहले से ही लोग बूथों में आना शुरू कर चुके थे। मतदान की प्रक्रिया शाम 5:00 बजे तक चलेगी। लोगों ने मतदान को पहले अहमियत देते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया और बाद में अपनी रोजी-रोटी के लिए निकले। गौरतलब है कि प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान आज संपन्न होना है जिसे लेकर प्रशासन और निर्वाचन आयोग ने पुख्ता तैयारी कर रखी हैं। कहीं-कहीं लिस्ट में नाम न होने की खबरें भी सामने आई लेकिन उसका निराकरण करने BLO और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया।

 

Related Articles

Back to top button