मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ अफसरों की जगह अब नये अफसरों की नियुक्तियां शुरू
पुराने ओएसडी को मूल विभाग भेज दिया गया है, यह आदेश सामान्य प्रशासन ने मंगलवार की रात जारी किया

AINS NEWS 24X7…. राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ अफसरों की जगह अब नये अफसरों की नियुक्तियां शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री सचिवालय में पी.दयानंद को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सचिव नियुक्त किया गया है, सचिवालय में पूर्व में पदस्थ एसीएस सुब्रत साहू सहित चार सचिवों को प्रभाव से मुक्त कर दिया गया। साथ ही तीन ओएसडी नियुक्त किए गए हैं, पुराने ओएसडी को मूल विभाग भेज दिया गया है। यह आदेश सामान्य प्रशासन ने मंगलवार की रात जारी किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निजी स्थापना में मंगलवार शाम को एक साथ चार अफसरों की नियुक्ति का आदेश जारी किया गया, इनमें तीन विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी और एक निजी स्टाफ की नियुक्ति की गई है। मुख्यमंत्री के निजी स्टाफ में जिन तीन ओएसडी की नियुक्ति की गई है उनमें डॉ रविकांत मिश्रा, डॉक्टर सुभाष सिंह राज सिंह, कलेक्टर बिलासपुर को ओएसडी बनाया गया है। इसी तरह उमेश अग्रवाल को ओएसडी के पद पर नियुक्त किया गया है।वही दीपक अंधारे को मुख्यमंत्री का सहायक नियुक्त किया गया है।






