कोंडागांव प्रेस एंड मिडिया फेडरेशन के अध्यक्ष पद चुनाव आज कोंडागांव में
प्रेस एंड मिडिया फेडरेशन में कुल पंजीकृत सदस्यों की संख्या 64

AINS NEWS 24X7 केशकाल…… जिला कोंडागांव के प्रेस एंड मिडिया फेडरेशन का लम्बे इतंजार के बाद अध्यक्ष पद का चुनाव हो रहा है, कुल 64 पंजीकृत सदस्यों द्वारा एक पद अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया दिनांक 16.12.2023 से चालू है, चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष कराने नवीन भवन कोंडागांव में पत्रकारों के सामान्य सभा में सर्व सम्मति से दो पर्यवेक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है, जिसमें अमरेश झा व राजीव गुप्ता को नियुक्त किया गया है, एक मात्र अध्यक्ष पद के लिए कुल 04 पत्रकारों ने अपना नामांकन पत्र जमा किया है उसमें 1. अनुज नाहरिया,कोंडागांव 2. घनश्याम शर्मा कोंडागांव 3. सुरेन्द्र सोनपीपरे, कोंडागांव 4. कृष्ण दत्त उपाध्याय, केसकाल के साथ कुल 4 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कुल 64 पत्रकारों के मतदान से संपन्न होगा, 19.12.2023 को नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी व चुनाव चिन्ह आबंटित हुआ






