छत्तीसगढ़

पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री राजधानी रायपुर में, पांच दिवसीय हनुमंत कथा के साथ दिव्य दरबार भी, 23 से 27 जनवरी तक

23 से 27 जनवरी तक आयोजित हनुमंत कथा को भव्य बनाने आयोजन समिति जोर-शोर से तैयारियों में जुटी

AINS NEWS 24X7 रायपुर… बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर संत पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री राजधानी रायपुर के विवेकानंद विद्यापीठ के सामने कोटा रोड गुढ़ियारी में हनुमंत कथा सुनाने आएंगे। पांच दिवसीय हनुमंत कथा के साथ वे दिव्य दरबार लगाकर श्रद्धालुओं की समस्याएं सुनेंगे। इसके लिए 40 एकड़ क्षेत्र में भव्य पंडाल बनाया जाएगा, जिसकी खासयित ये रहेगी, कि प्रमुख द्वार पर रामभक्त हनुमान की गदा नजर आएगी। वहीं कथा मंच पर सीना चीरकर अपने ईष्टदेव का दर्शन कराते हनुमान की विशाल आकृति श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी। 23 से 27 जनवरी तक आयोजित हनुमंत कथा को भव्य बनाने आयोजन समिति जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है।

 

Related Articles

Back to top button