छत्तीसगढ़

श्रीराम के चेहरे पर मधुर मुस्कान है और माथे पर तिलक है, दर्शन के लिए भक्तों को बेसब्री से इंतजार

अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी

AINS NEWS 24X7…. अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी. प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए भक्तों को बेसब्री से इंतजार हैं. प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम से पहले रामलला की पहली भव्य तस्वीर सामने आ गई है. हालांकि ये तस्वीर गर्भगृह में रामलला के विराजमान होने से पहले की है. तस्वीर में श्रीराम के चेहरे पर मधुर मुस्कान है और माथे पर तिलक है.

इससे पहले भी रामलला की मूर्ति की तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें मूर्ति सफेद कपड़े से ढकी हुई दिखाई दे रही थी. मैसूर के मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई 51 इंच की रामलला की मूर्ति को गुरुवार को तड़के मंदिर में लाया गया था.

समाचार एजेंसी के मुताबिक प्रतिष्ठा समारोह से जुड़े पुजारी अरुण दीक्षित ने बताया कि गुरुवार दोपहर को रामलला की मूर्ति को गर्भगृह में विराजमान किया गया था. मंदिर के निर्माण की देखरेख करने वाली संस्था श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार मंत्रोच्चार के साथ रामलला को गर्भगृह में विराजमान किया गया था.

 

Related Articles

Back to top button