छत्तीसगढ़

केशकाल अस्पताल के कोल्ड चैन पॉइंट्स को मिला अंतर्राष्ट्रीय सर्टिफिकेट, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ने दी शुभकामनाएं

खला प्रबंधन और वास्तविक समय में स्टॉक की अपडेट एवं ऑनलाइन रिपोर्ट के साथ-साथ रिकॉर्ड की भी की जांच की

AINS NEWS 24X7 केसकाल……. अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (ISO) यूनाइटेड किंगडम, लंदन द्वारा वैक्सीन एवं लॉजिस्टिक के उचित, सुरक्षित एवं अनुशंसित तापमान में वैक्सीन के भंडारण आदि की समीक्षा के बाद केशकाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कोल्ड चेन प्वाइंट को आईएसओ सर्टिफिकेट जारी किया गया है. इस संबंध में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अमृत रोहलेडर ने बताया कि यूएनडीपी टीम के तकनीकी सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केशकाल में वैक्सीन के रख-रखाव, भण्डारण आदि की व्यवस्था की जा रही थी. इसके लिए अस्पताल की कर्मचारी श्रीमती उर्वशी कुलदीप आरएचओ द्वारा व्यक्तिगत रुचि लेते हुए कोल्ड चैन प्वाइंट के मानकों का कुशल प्रबंधन किया,
आईएसओ टीम ने अस्पताल में वैक्सीन और उससे संबंधित लॉजिस्टिक का प्रभावी आपूर्ति, श्रृंखला प्रबंधन और वास्तविक समय में स्टॉक की अपडेट एवं ऑनलाइन रिपोर्ट के साथ-साथ रिकॉर्ड की भी की जांच की.

खंड चिकित्सा अधिकारी ने यह भी बताया कि आईएसओ की टीम ने अस्पताल में दिन में दो बार तापमान की रिकॉर्डिंग और वेब-आधारित डेटा लॉगर की निगरानी करके गुणवत्ता वाले टीके की प्रभावकारिता का भी परीक्षण किया. इसके अलावा प्रशिक्षित और कुशल मानव संसाधन के साथ कोल्ड चैन पॉइन्ट में अग्नि सुरक्षा जैसे प्रबंधन के विभिन्न पैमानों की जांच के उपरांत सभी पैरामीटर सही पाए जाने पर इन अस्पतालों को आईएसओ सर्टिफिकेट दिए गए हैं.

इस उपलब्धि के लिए मार्गदर्शन करने पर खंड चिकत्सा अधिकारी द्वारा आइएसओ संगठन, जिला कलेक्टर महोदय, अपने जिला अधिकारी सीएमएचओ, डीपीएम, जिला टीकाकरण अधिकारी, यूएनडीपी के समस्त टीम का आभार व्यक्त किया है। साथ ही अपने विकासखंड के समस्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Back to top button