छत्तीसगढ़
अंबिका एंटरप्राइजेस खमहरिया और शिखर राइस मिल खमहरिया के द्वारा सरकारी निर्देशों का उलंघन, दोनों राइस मिलर्स को कारण बताओ नोटिस जारी
एसडीएम वैभव कुमार क्षेत्र खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम के साथ छापा मार कार्रवाई करते जांच में पहुंचे

AINS NEWS….. छत्तीसगढ़ में नवंबर माह से धान खरीदी जोरों पर चल रही है. राज्य सरकार किसानों के धान खरीदी के साथ-साथ धान के फड़ से उठाव और कस्टम मिलिंग पर भी फोकस कर रही है ताकि सरकार खरीदे हुए धान की मीलिंग निर्धारित समय पर कर सके. लेकिन सरकार की इस मंशा पर मिलर पलीता लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं. उल्टा सरकारी निर्देशों को मानने के बजाए सरकार को चूना लगाने में लगे हुए हैं.

एसडीएम वैभव कुमार क्षेत्र खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम के साथ छापा मार कार्रवाई करते जांच में पहुंचे. इस दौरान (1)अंबिका एंटरप्राइजेस खमहरिया (2) शिखर राइस मिल खमहरिया में मिलर्स के द्वारा सरकारी निर्देशों का उलंघन के साथ रिकार्ड और दस्तावेज में कोताही बरतना पाया गया. जिस पर एसडीएम ने दोनों राइस मिलर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया.




