छत्तीसगढ़
ग्रीन अर्थ सिटी अमलेश्वर में फहराया गया तिरंगा, कॉलोनी के नागरिक व बच्चों में आजादी के पर्व को लेकर दिखा उत्साह
इस मौके पर उपस्थित कॉलोनी के गणमान्य नागरिक व बच्चों ने भारत माता की जय के नारे लगाए

AINS NEWS 24X7… नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में स्थित ग्रीन अर्थ सिटी हाउसिंग सोसाइटी में सभी तीज त्यौहार बड़े ही हर्षो उल्लास के वातावरण में मनाए जाते हैं। इसी कड़ी में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का पर्व भी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिक अशोक भार्गव जी ने झंडा वंदन किया और भारत माता के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किये। इस मौके पर उपस्थित कॉलोनी के गणमान्य नागरिक व बच्चों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। झंडा वंदन के बाद बच्चों में मिठाई का वितरण किया गया। बता दें कि ग्रीन अर्थ सिटी अमलेश्वर हाउसिंग सोसाइटी में गणतंत्र दिवस समेत स्वतंत्रता दिवस, गणेश चतुर्थी, नवरात्रि, हनुमान जन्मोत्सव समेत अनेकों तीज त्यौहार कॉलोनी वासी मिल जुलकर आयोजित करते हैं।





