महतारी वन्दन योजना का अधिकाधिक संख्या में वांछित लाभ प्राप्त करने किया आव्हान
श्रेष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित,कहा यह नारी शक्ति का सम्मान

AINS NEWS 24×7…. रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के आदेशानुसार एवं उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास मन्त्री श्री अरुण साव के निर्देशानुसार महिला स्वसहायता समूह सशक्तिकरण हेतु शक्ति वन्दन आयोजन विधानसभा वार रायपुर दक्षिण विधानसभा में वीरभद्र नगर सामुदायिक भवन, रायपुर उत्तर विधानसभा में पाटीदार भवन देवेन्द्र नगर, रायपुर पश्चिम विधानसभा हेतु निगम जोन 7 कार्यालय भवन में संक्षिप्त आयोजन रखे गये. आयोजन में रायपुर दक्षिण विधानसभा में संस्कृति, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा मन्त्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर उत्तर विधानसभा में उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, रायपुर पश्चिम विधानसभा हेतु विधायक के आदेशानुसार नगर निगम के पूर्व सभापति श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, पूर्व पार्षद श्री ओंकार बैस ने निगम नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे, उप नेता प्रतिपक्ष श्री मनोज वर्मा, निगम एमआईसी सदस्य श्री रितेश त्रिपाठी, पूर्व सभापति श्री संजय श्रीवास्तव पार्षद सर्वश्री मृत्युंजय दुबे, कुंवर रजियंत सिंह ध्रुव, श्री भोलाराम साहू, दीपक जायसवाल, श्रीमती सरिता आकाश दुबे, सामाजिक कार्यकर्त्ता श्री किशोर महानन्द सहित गणमान्य जनों सहित महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं के श्रेष्ठ कार्य हेतु उनका पुष्पगुच्छ प्रदत्त कर सम्मान किया.

एनयूएलएम एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने महिलाओं को केन्द्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी दी. जनप्रतिनिधियों ने महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के तहत मंच से लाभान्वित किया. मन्त्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे, उप नेता प्रतिपक्ष श्री मनोज वर्मा,पद्म श्री भारती बंधु, पार्षदगणों, पूर्व सभापति, पूर्व पार्षदगणों ने इसे नारी शक्ति का सम्मान निरुपित किया एवं महिलाओं से छत्तीसगढ़ राज्य की महतारी वन्दन योजना का अधिकाधिक संख्या में लाभ उठाना सुनिश्चित करने का आव्हान किया।




