छत्तीसगढ़

मुठभेड़,सर्चिंग के दौरान ईनामी नक्सली का शव,देशी लांचर,सहित अन्य उपकरण बरामद

नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र के ग्राम आलपरस एवं काकनार के मध्य जंगल पहाड़ में पुलिस नक्सली के मध्य मुठभेड़ हुई

AINS NEWS…. थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी+ बीएसएफ की संयुक्त टीम दिनांक कल प्रातः संयुक्त एरियाडॉमिनेशन ऑप्स प्लान में थाना कोयलीबेड़ा एवं जिला नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्रांतर्गत ग्राम गोमे, गट्टाकाल,आलपरस, काकनार की ओर रवाना हुये थे। गस्त/सर्चिग के दौरान दिनांक 16.03.2024 के प्रातः 11:30 बजे लगभग थाना कोयलीबेड़ा एवं जिला नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र के ग्राम आलपरस एवं काकनार के मध्य जंगल पहाड़ में पुलिस नक्सली के मध्य मुठभेड़ हुआ।

पुलिस पार्टी द्वारा घटना स्थल का सर्चिंग करने पर घटना स्थल से • 01 वर्दीधारी ईनामी नक्सली का शव• बीजीएल (देशी लांचर)• बीजीएल सेल 09 नग• 12 बोर राउण्ड 11 नग• 303 राउण्ड 01 नग• वाकीटॉकी 01 नग• नक्सली साहित्य, दवाईयां व भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद किया गया।

Related Articles

Back to top button