छत्तीसगढ़

उरला पुलिस ने मुखौटे किए जप्त, रंग गुलाल की दुकानों पर की जा रही चेकिंग

होली में हुडदंग मचाने वाले अपनी पहचान छुपाने के लिए इन मुखौटों का उपयोग किया करते हैं

AINS NEWS…. राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र के अंतर्गत रंग गुलाल व होली सामग्री बेचने वाले दुकानों को सख्त हिदायत दी गई थी कि मुखौटे ना बेचें बावजूद इसके दुकानदारों ने मुखौटे बेचना शुरू कर दिया। पुलिस ने मुखौटों को चेकिंग के दौरान जप्त किया और दुकानदारों को हिदायत दी। पुलिस कर्मियों ने कहा कि होली में हुडदंग मचाने वाले अपनी पहचान छुपाने के लिए इन मुखौटों का उपयोग किया करते हैं जिससे अपराध करने के बाद वह बचकर निकल जाते हैं, इसीलिए होली के त्यौहार में रंग गुलाल और होली सामग्री बेचने वाले दुकानदारों को मुखौटा न बेचे जाने की हिदायत दी गई थी। उरला पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी मात्रा में मुखौटों को जप्त किया है।

 

Related Articles

Back to top button