घायल जंगली बंदर का केसकाल में पीएम के बाद अंतिम संस्कार, मीडिया कर्मियों के साथ वन विभाग व पशु विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों का योगदान सराहनीय
घायल बंदर का ईलाज किया लेकिन इलाज के दौरान घायल बंदर की मृत्यु हो गई

AINS NEWS…. केसकाल के पूर्व विधायक के के ध्रुव के बड़पारा निवास बाड़ी में घायल अवस्था में एक वानर आया था जिसकी जानकारी पूर्व विधायक ध्रुव ने अपने मित्र, समाज सेवी व पत्रकार कृष्ण दत्त उपाध्याय को कॉल करके बताया, दोनों के मदद से घटना की जानकारी श्रीमति सुष्मिता नेताम एसडीओ फॉरेस्ट केसकाल को दी गई, एसडीओ फॉरेस्ट द्वारा जानकारी केसकाल डिप्टी रेंजर श्रीमती शालिनी ध्रुव की दी गई, शालिनी ध्रुव ने अपने स्टॉफ के साथ घटना स्थल पहुंचकर केसकाल पशु चिकित्सा अधिकारी से बात की व घायल बंदर का ईलाज किया लेकिन इलाज के दौरान घायल बंदर की मृत्यु हो गई, मृत बंदर के पीएम के लिए मीडिया कर्मियों द्वारा संयुक्त संचालक पशु बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर से संपर्क करते हुए जानकारी दी व विभागीय अधिकारियो के मदद से दिनांक 26.03.2024 को मृत बंदर को फॉरेस्ट अधिकारियो के मदद से पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ सुश्री कस्तूरी प्रधान ने पीएम करके पंचवटी केसकाल में मृत बंदर का अन्तिम संस्कार किया गया





