छत्तीसगढ़
बेमेतरा कठिया पेट्रोल पंप के पास हादसा, 8 लोगो की जान चली गयी
घायलो का जिला अस्पताल बेमतरा व सिमगा का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी

AINS NEWS…. छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में मौके पर 8 लोगो की जान चली गयी है। सड़क किनारे खड़ी माजदा बोलोरो पिकअप की हुई जबरदस्त टक्कर में घटना स्थल पर ही 8 लोगों की जान गयी है। हादसा उस समय हुआ जब तिरिया से पथर्रा छठी कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। हादसा आठ लोगों की जान चली गयी। जानकारी के मुताबिक पिकअप में 20 लोग सवार थे, पिकअप वाहन के 12 घायल है। घायलो का जिला अस्पताल बेमतरा व सिमगा का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है। गंभीर रूप से घायल घायलों को रायपुर रिफर किया गया है। बेमेतरा कठिया पेट्रोल पंप के पास हादसा हुआ है।





