जिला प्रशासन दुर्ग एवं पुलिस विभाग दुर्ग द्वारा वोट डालने जागरूक करने हेतु हेलमेट बाईक रैली का आयोजन
रैली में पुलिस अधीक्षक, श्री जितेन्द्र शुक्ला के साथ जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी रैली में शामिल हुए

AINS NEWS…. आगामी 07 मई 2024 को होने वाले लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में अपने मत का प्रयोग करते हेतु वोट डालने जागरूक करने हेतु हेलमेट बाईक रैली का आयोजन जिला प्रशासन दुर्ग एवं पुलिस विभाग दुर्ग द्वारा किया गया। बाईक रैली को परिवार चौक से श्री रामगोपाल गर्ग, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज एवं सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, कलेक्टर दुर्ग तथा श्री संजय शर्मा, पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा स्वीप लिखा हुआ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया बाईक रैली परिवार चौक से सेक्टर 9, 32 बंगला तिराहा, वाई सेप ब्रिज, मालवीनगर चौक, राजेन्द्र पार्क चौक, उतई तिराहा, साई द्वार, जेल तिराहा, एमडी बंगला, पंथी चौक, डीपीएस चौक, मिराज तिराहा, सिविक सेन्टर होते वापस परिवार चौक पर समाप्त हुआ। आज के इस बाईक रैली में पुलिस अधीक्षक, श्री जितेन्द्र शुक्ला के साथ जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी रैली में शामिल हुए।






