राजनीति

कांग्रेस विधायक दल की बैठक… राज्य सरकार को घेरने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

सत्र के एक दिन पहले हुई इस बैठक में कहा गया कि सत्र के दौरान पूरे समय सदन में सभी मौजूद रहे

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की रणनीति बनाने कांग्रेस विधायक दल की बैठक में राज्य सरकार को घेरने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। विधानसभा के मानसून सत्र में कांग्रेस प्रतिदिन एक स्थगन प्रस्ताव लाएगी। होटल सेलिब्रेशन में आयोजित हुई इस विधायक दल की बैठक में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने विधायकों को सत्र के दौरान आक्रामक रणनीति अपनाने पर जोर दिया। राज्य सरकार के खिलाफ लगाए गए सवालों और मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर भी इस बैठक में जोर दिया गया। सत्र के दौरान उठाए जाने वाले अन्य मामलों को लेकर भी काफी देर तक चर्चा की गई। बता दें कि फर्जी नक्सली मुठभेड़, हसदेव अरण्य में वनों की अवैध कटाई, महिलाओं की जॉब के नाम पर अन्य प्रांतों में तस्करी, आदिवासी क्षेत्रों में चना वितरण में अनियमितता, प्रदेश के अस्पतालों में पैथोलॉजी लैब का बंद होना, राज्य वन अनुसंधान परिसर में चंदन पेड़ों की कटाई जैसे मामलों को भी प्रमुखता से पार्टी उठाएगी। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कांग्रेस के सभी विधायक मौजूद थे। सत्र के एक दिन पहले हुई इस बैठक में कहा गया कि सत्र के दौरान पूरे समय सदन में सभी मौजूद रहे और अपने सवालों को पूरी तरह तैयार कर सदन में उठाएं।

 

Related Articles

Back to top button