श्रीकृष्ण मूर्ति विसर्जन की बात को लेकर विवाद, राड,पत्थर, इट, डंडा एवं चाकू से एक दूसरे पर हमला
अपराध दर्ज कर दोनों पक्षों के आरोपीगणो को गिरफ्तार किया गया

AINS NEWS… श्रीकृष्ण मूर्ति विसर्जन की बात को लेकर विवाद हो गया। इस मामले में पुलिस ने बयान जारी कर बताया कि 26/08/2024 को गुजराती समुदाय के दो अलग अलग समितियों द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में श्रीकृष्ण भगवान की प्रतिमा स्थापित की गई थी, दिनाँक 27/08/2024 को मूर्ति विसर्जन एवं पंडाल रास्ते मे लगाने की बात को लेकर दोनों पक्षों का वाद विवाद हुआ था, जिस पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु दोनों पक्षों को समझाइए दिया गया एवं विवाद न करने हिदायत दिया गया था!उसी बात को लेकर आज दिनाँक 28/08/2024 को पुनः दोनों पक्षों का विवाद प्रारंभ हुआ, जिसके बाद दोनों पक्षो के आरोपियों द्वारा गाली गलौच, जान से मारने की धमकी देकर,राड,पत्थर, इट, डंडा एवं चाकू से एक दूसरे पर हमला किया गया।





