संभल में जामा मस्जिद के पास निर्माणाधीन पुलिस चौकी को लेकर विवाद, कहा कि जमीन वक्फ की है
कश्यप समाज के लोगों ने भी जामा मस्जिद के सामने पड़ी खाली जगह को लेकर दावा किया था

AINS NEWS… उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद के पास निर्माणाधीन पुलिस चौकी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इसे वक्फ की जमीन बताते हुए आपत्ति की। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि जमीन वक्फ की है, जैसा की रिकॉर्ड में दर्ज है। साथ ही उन्होंने प्राचीन स्मारक अधिनियम का हवाला देते हुए कहा कि संरक्षित स्मारकों के पास निर्माण कार्य प्रतिबंधित है। दरअसल संभल की शाही जामा मस्जिद के सामने 5 मीटर की दूरी पर बन रही पुलिस चौकी के निर्माण और जगह को लेकर कई राजनीतिक पार्टियों ने पिछले दिनों सवाल उठाए थे, इसी बीच आज ओवैसी ने पुलिस चौकी के निर्माण को लेकर दूसरी बार सवाल उठाते हुए ट्वीट किया और जमीन वक्फ की होने की होने का दावा किया, ओवैसी ने जमीन से संबंधित कुछ दस्तावेज भी पोस्ट किए हैं।


इस मामले में संभल के जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने ओवैसी के आरोप को खारिज करते हुए कहा की चौकी का निर्माण पूरी तरह से नियमों के अनुसार किया जा रहा है उन्होंने कहा कि पुलिस चौकी के संबंध में हमारे पास दो अधिवक्ता आए थे और इस संबंध कुछ दस्तावेज हमें सौंप गए थे उन दस्तावेजों का परीक्षण किया गया था उसमें कोई भी दस्तावेज रजिस्टर्ड नहीं है। अगर कोई दूसरा व्यक्ति भी दस्तावेज लेकर आता है तो हम उसका भी परीक्षण करेंगे। इस मामले में कश्यप समाज के लोगों ने भी जामा मस्जिद के सामने पड़ी खाली जगह को लेकर दावा किया था। मुस्लिम पक्ष की तरफ से अभी तक कोई आवेदन नहीं आया है। हमने इस मामले में दो लोगों की जांच कमेटी बना दी है कमेटी के द्वारा जांच की जा रही है। इस मामले में जो भी जांच रिपोर्ट आएगी उससे सभी को अवगत कराया जाएगा।




