नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे सहित 70 वार्डों के पार्षद 27 फरवरी को करेंगे शपथ ग्रहण
भव्य समारोह दोपहर 3 बजे बूढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित

AINS NEWS… प्रदेश के सबसे बड़े नगरीय निकाय चुनाव में डेढ़ दशक बाद शहरी सरकार में भाजपा का महापौर निर्वाचित हुआ है। नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे सहित 70 वार्डों के पार्षद 27 फरवरी को शपथ ग्रहण करेंगे। यह भव्य समारोह दोपहर 3 बजे बूढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगा।

इस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत, दक्षिण विधायक सुनील सोनी, उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू सहित भाजपा संगठन के बड़े नेता शामिल होंगे।
सभापति चुनाव और जोन अध्यक्षों की नियुक्ति भी होगी
शपथ ग्रहण के बाद रायपुर नगर निगम की पहली सामान्य सभा आयोजित होगी। प्रदेश के सभी नगर निगमों में सभापति का चुनाव किया जाना है, जिसके लिए भाजपा ने पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। रायपुर नगर निगम में सभापति चयन की जिम्मेदारी धरमलाल कौशिक को सौंपी गई है।




