ईडी के खिलाफ कांग्रेस करेगी बड़ा प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष ने ली अहम बैठक
कल प्रदेश के तमाम नेता हजारों की संख्या में उपस्थित होंगे और ईडी के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे

AINS NEWS… प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 3 मार्च दिन सोमवार को बड़े प्रदर्शन का आह्वान किया है जिसकी तैयारी को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने शहर जिला कांग्रेस कमेटी के तमाम नेताओं की बैठक ली, ईडी के द्वारा लगातार कांग्रेस पार्टी के नेताओं के ऊपर द्वेषपूर्ण तरीके से कार्यवाही करने के विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है,सुभाष स्टेडियम के सामने कल प्रदेश के तमाम नेता हजारों की संख्या में उपस्थित होंगे और ईडी के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे।


इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एकजुट होकर भाजपा सरकार की नीतियों और ईडी की राजनीतिक दुर्भावना का कड़ा विरोध करेंगे, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा धनेंद्र साहू मलकीत सिंह गेंदु प्रतिमा चंद्राकर गिरीश दुबे उधो राम वर्मा छाया वर्मा आकाश शर्मा प्रमोद दुबे एजाज ढेबर पंकज शर्मा शकुन डहरिया सहित तमाम नेता गण उपस्थित थे।




