क्राइम

मोटर सबमर्सिबल पंप चोरी करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 2,17,328/- रूपये

थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत जरवाय तेंदुआ रोड हीरापुर अम्बे पालीमर्स प्रा.लि. में किये थे चोरी की घटना को अंजाम

 थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 90/25 धारा 305(a), 3(5) BNS का अपराध किया गया था पंजीबद्ध।

 आरोपियों से चोरी गई मोटर सबमर्सिबल पंप 08 नग, किया गया जप्त।

AINS NEWS… प्रार्थी अमित बेरालीया निवासी पार्क रेजीडेंसी तेलीबांधा रायपुर ने थाना कबीर नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका जरवाय तेंदुआ रोड हीरपुर में अम्बे पालीमर्स प्रा.लि. फैक्ट्री है जिसमें दिनांक 30.05.2025 को फैक्ट्री के अंदर रखे 14 लाख सबमर्सिबल पंप रोल पीवीसी पाइप, डीआई पाइप, फिटिंग एवं पास में रखे ट्रांसफार्मर में लगे हुए पुर्जे को अज्ञात चोर चोरी कर ले गये हैं की रिपोर्ट पर थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 90/25 धारा 305(a), 3(5) BNS का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना कबीर नगर पुलिस द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर आसपास के लोगों से पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन कर संदेही ओमन ध्रुव उर्फ रावण को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि अपने साथी गुरप्रीत सिंह, जोबन सिंह, एवं अन्य के साथ मोटर सबमर्सिबल पंप को चोरी करना बताया कि आरोपी गुरप्रीत सिंह एवं जोबन सिंह का पता तलाश कर घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसे पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किये एवं आरोपियों से चोरी गई कुल 08 नग सबमर्सिबल पंप कीमती लगभग 2,17,328/ रूपये को जप्त कर प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

01. ओमन ध्रुव उर्फ रावन पिता शत्रुघन ध्रुव उम्र 32 वर्ष निवासी टाटीबंध उदया सोसायटी रायपुर एवं स्थाई पता ग्राम-बेरला थाना कं डरका जिला बेमेतरा रायपुर।

02. गुरप्रीत सिंह पिता जोगिंदर सिंह उम्र 34 साल निवासी वालिया ट्रांसपोर्ट टाटीबंध, स्थाई पता ग्राम मुस्फाहापुर थाना करतारपुर जिला जालंधर पंजाब

03. जोबन सिंग पिता जगदीश सिंग उम्र 28 वर्ष निवासी- हीरापुर MIG-784 बाजार के पास, थाना कबीर नगर रायपुर

 

Related Articles

Back to top button