हमारी एक ही विचारधारा है! सनातन, बोले सार्वजनिक दहीहांडी उत्सव समिति के संयोजक बसंत अग्रवाल
उड़ीसा के कलाकारों द्वारा पारंपरिक घंटा बाजा और ग्रीस युक्त खंभे पर चढ़ने की प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र

AINS NEWS… गुढ़ियारी में पावन पर्व जन्माष्टमी के अवसर पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले दहीहांडी उत्सव का यह 16वाँ वर्ष है। हर बार इस कार्यक्रम में कुछ नया देखने को मिलता है, इस बार भी कुछ विशेष नजर आएगा, यह सब बातें कहीं संयोजक बसंत अग्रवाल ने।प्रेस मीट में पत्रकारों से पूरे कार्यक्रम की जानकारी उन्होंने साझा की, उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय करेंगे। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में लाखों का इनाम पाने गोविंदाओं की टोलियां पहुंची है। उन्हें यह हांडी तोड़ता देखने हजारों की संख्या में सनातनी पहुंचेंगे। प्रतियोगिता के बाद सभी के मनोरंजन का ध्यान रखते हुए बॉलिवुड और हॉलीवुड के कलाकारों की प्रस्तुति का भी आयोजन होगा।

दहीहांडी कार्यक्रम में प्रतियोगिता और संपूर्ण व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए संयोजक बसंत अग्रवाल ने कहा कि हम इस कार्यक्रम में सभी को आमंत्रित करते हैं। यह विशाल प्रतियोगिता 17 अगस्त को शाम 4:00 बजे से अवधपुरी मैदान, गुढ़ियारी में आयोजित की जाएगी, विजेताओं को लाखों की इनाम राशि प्रदान की जाएगी। जिसमें पुरुष दहीहांडी, महिला दहीहांडी और ग्रीस युक्त खंभा हांडी शामिल है। इस प्रतियोगिता में 50 लोगों की और 100 लोगों की टोली के लिए सांत्वना पुरस्कार की राशि भी रखी गई है। यह आयोजन प्रदेश का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित दहीहांडी उत्सव है। संयोजक बसंत अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन एक राष्ट्रीय स्वरूप ले चुका है, इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के साथ-साथ उडीसा, मध्य प्रदेश, झारखंड और महाराष्ट्र जैसे राज्यों से गोविंदा की टोलियां प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आ रही है। समिति के सह संयोजक हेमेंद्र साहू है, उन्होंने बताया कि अब तक रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा और कवर्धा की 30 स्थानीय टोलियां समेत कई महिला टोलियों ने अपना पंजीयन करा लिया है साथ ही महाराष्ट्र, इंदौर और जबलपुर की प्रसिद्ध गोविंदा टोलियों ने भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित की है और यह प्रतियोगिता सभी के लिए निशुल्क है।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी समिति ने कृष्ण भक्तों के मनोरंजन का विशेष ध्यान रखते हुए देश के नामचीन कलाकारों को प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया है। इस बार मंच पर इंडियन आइडल चैंपियन पवनदीप राजन अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरेंगे तो वहीं विश्व विख्यात भजन गायिका गीता बेन रबारी अपने भजनों से माहौल को कृष्णमय कर देगी। इनके अलावा राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय गायिका पूनम – दिव्या तिवारी भी अपनी प्रस्तुतियां देंगी। साथ ही उड़ीसा के कलाकारों द्वारा पारंपरिक घंटा बाजा और ग्रीस युक्त खंभे पर चढ़ने की प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।
समिति ने हजारों की संख्या में आने वाले दर्शकों और गोविंदा टोलियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम भी किए हैं। दर्शकों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था है साथ ही प्रशासन के सहयोग से चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार केंद्र और एंबुलेंस की व्यवस्था भी मौके पर मौजूद रहेगी, समिति ने स्पष्ट रूप से कहा है कि प्रतियोगिता के दौरान किसी भी गोविंदा टोली के साथ होने वाली दुर्घटना की जिम्मेदारी स्वयं टोली की होगी इसके लिए समिति जिम्मेदार नहीं होगी।




