छत्तीसगढ़

लोक आयोग का नोटिस, शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी को उपस्थित होकर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का आदेश

गरीब छात्रों का आरटीई का हक़ सुनियोजित षड्यंत्र रचकर किया जा रहा ख़त्म

न्यायलय और लोक आयोग का सामना करने से क्यों घबरा रहे है शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी

प्राइवेट स्कूल माफियाओ से मिली-भगत है शिक्षा सचिव और डीपीआई कार्यालय के अधिकारियो का

कृष्णा पब्लिक स्कूल रायपुर के प्राचार्य द्वारा बिना मान्यता के छः स्कूलों का संचालन किया जा रहा है

बिना मान्यता वाले केपीएस स्कूलों के संरक्षक की भूमिका में है शिक्षा सचिव परदेसी

रायपुर सहित प्रदेश के हर जिलो में बिना मान्यता के प्राइवेट स्कूल संचालित हो रहे है और शिक्षा सचिव धृतराष्ट्र बने हुवे है – विकास तिवारी

AINS NEWS… प्रदेश के हर जिलो में बिना मान्यता के हजारो प्राइवेट स्कूलों का खुलेआम संचालन हो रहा है इसमें अध्ययनरत छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है बिना मान्यता के गली-कूचो के किराये के मकानों में संचालित प्राइवेट स्कूलों के छात्रों का आपार आईडी नहीं बना है और बिना फीस नियामक के पालको से हर महीने लाखो रु की अवैध फीस उगाही की जा रही है,गरीब छात्रों को निःशुल्क शिक्षा अधिकार से वंचित रखने के लिये इन गैर मान्यता वाले स्कूलों को शिक्षा विभाग द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है.


कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता विकास तिवारी के द्वारा पिछले वर्ष लोक आयोग में कृष्णा पब्लिक स्कूल रायपुर द्वारा अवैध/गैर-मान्यता स्कूलों के विरूद्ध संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर,जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर को लिखित शिकायत की गयी थी जिसमे केपीएस स्कूल के प्राचार्य जो कि उक्त आकुल के अध्यक्ष मदन मोहन त्रिपाठी की पुत्री है के द्वारा कृष्णा किड्स एकेडमी नाम से बिना मान्यता के छः स्कूलों का गैर क़ानूनी तरीके से संचालन किया जा रहा है उक्त स्कूलों का ड्रेस,सिलेबस,कोट,टाई,लोगो-मोनो सब कृष्णा पब्लिक स्कूल के ही है उक्त कृष्णा किड्स एकेडमी के टाटीबंध शाखा की छात्रा चलते स्कूल वैन से गिर गयी थी और वो स्कूल वैन केपीएस सरोना (सीबीएसई मान्यता) स्कूल की थी.

विकास तिवारी की शिकायत में जाँच कमेटी ने कृष्णा पब्लिक स्कूल पर लगे सभी आरोपों को सही पाया और कार्यवाही हेतु संयुक्त संचालक को जाँच रिपोर्ट प्रेषित कर दिया उक्त जाँच रिपोर्ट पर जेडी रायपुर योगेश शिवहरे और जिला शिक्षा अधिकारी आर.एल ठाकुर,हिमांशु भारतीय ने आज दिवस तक कोई भी कार्यवाही नहीं की है शिक्षा सचिव और संचालक लोक शिक्षण संचालनालय के संरक्षण में कृष्णा पब्लिक स्कूल के बिना मान्यता वाले स्कूल खुलेआम संचालित हो रहे है.
विकास तिवारी ने बताया कि शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेसी को दो बार हाईकोर्ट और दो बार लोक आयोग में तलब किया है लेकिन शिक्षा सचिव लगातार अनुपस्थित रहे है जिसका सीधा फायदा कृष्णा पब्लिक स्कूल और प्रदेश में बिना मान्यता के संचालित प्राइवेट स्कूलों को मिल रहा है और सीधा नुकसान उक्त बिना मान्यता के संचालित प्राइवेट स्कूलों में अध्ययनरत छात्रों को हो रहा है उनके पालको से लाखो रु की अवैध उगाही फीस के नाम पर की जा रही है और उक्त छात्रों का अपार आईडी भी नहीं बन रहा है जिससे उनके भविष्य में बड़ी समस्या आने वाली है.शिक्षा विभाग के आला अधिकारियो और प्राइवेट स्कूल माफियाओ की मिली-भगत से प्रदेश के शिक्षा का स्तर हर वर्ष गिर रहा है.

विकास तिवारी
वरिष्ठ प्रवक्ता
छग कांग्रेस कमेटी

Related Articles

Back to top button