सड़क हादसे में पूर्व पार्षद महिला की मौत, परिवार में शोक की लहर
स्कूटी वाहन से घर की ओर जा रही थी। तभी विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी

AINS NEWS… परपा थाना क्षेत्र के पंडरीपानी के पास दीपावली के अगले दिन सड़क हादसे में पूर्व पार्षद महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही मेकाज अधीक्षक अस्पताल पहुंचे, जहां मामले की जानकारी लेने में जुट गए।

बता दें कि प्रतापगंज पारा की पूर्व पार्षद राखी साव 40 वर्ष ने वर्ष 2015 में मेकाज के लिए निकले वार्ड आया के पद के लिए आवेदन किया था, जहां उनकी नौकरी भी लग गई थी। जिसके बाद से सर्जरी विभाग में पदस्थ थी।
मंगलवार की दोपहर को अपनी स्कूटी वाहन से घर की ओर जा रही थी। तभी विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस घटना में राखी साव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
वहीं अस्पताल में स्टाफ भी आना शुरू हो गए। स्टाफ के द्वारा सोशल मीडिया में शोक व्यक्त करने लगे। बताया जा रहा है कि राखी का सभी के प्रति अच्छा व्यवहार था। वहीं हसमुख होने के साथ ही हमेशा सभी के सुख दुःख में खड़े रहती थी। वहीं स्टाफ के द्वारा पीएम रूम के सामने खड़े हो गए।




