वीरेंद्र तोमर उर्फ रूबी तोमर को कोर्ट में पेश करने की तैयारी शुरू, 7 आपराधिक मामले हैं दर्ज
गिरफ्तारी के बाद वीरेंद्र तोमर की बनियान और लोअर पहने पहली तस्वीर सामने आई

AINS NEWS… चर्चित सूदखोर और ब्लैकमेलिंग के आरोपी वीरेंद्र तोमर उर्फ रूबी तोमर को रायपुर पुलिस मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे रायपुर लाकर अब कोर्ट में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। जून महीने में तोमर ब्रदर्स के खिलाफ सिर्फ 30 दिनों के भीतर 7 आपराधिक मामले दर्ज हुए थे। इनमें एक केस तेलीबांधा थाने और छह मामले पुरानी बस्ती थाने में दर्ज किए गए थे। इन मामलों में पुलिस को अब तक आरोपी हाथ नहीं लगे थे। एफआईआर के बाद दोनों भाई उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान होते हुए मध्यप्रदेश पहुंच गए थे।

दोनों भाइयों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कानूनी दांव-पेच अपनाए, लेकिन राहत नहीं मिली। हाल ही में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दोनों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। हालांकि, अदालत ने दोनों की पत्नियों और भतीजे को अंतरिम राहत दी है।
Cases against Virendra Tomar
2006: आजाद चौक थाने में कारोबारी पर चाकू से हमला
2010: गुढ़ियारी में व्यापारी से पैसों को लेकर मारपीट
2013: हत्या का केस दर्ज
2016: मारपीट का मामला
2017: महिला को धमकाने का आरोप
2019: पुरानी बस्ती थाने में धोखाधड़ी और कूटरचना का केस
2019: हलवाई लाइन के व्यापारी ने ब्लैकमेलिंग की शिकायत की
Cases filed against Rohit Tomar
2015: महिला ने अप्राकृतिक कृत्य की रिपोर्ट दर्ज कराई
2016: पुरानी बस्ती में युवक से मारपीट का केस
2017: भाठागांव की महिला ने धमकी की शिकायत की
2018: भाठागांव की महिला ने ब्लैकमेलिंग की शिकायत की
2019: कोतवाली थाने में महिला ने सूदखोरी और ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज कराया




