कांग्रेस ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान को बनाया प्राथमिकता
रायपुर लोकसभा प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कांग्रेस पदाधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

AINS NEWS… मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर आज कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक काँग्रेस भवन गाँधी मैदान मे आयोजित की गई। बैठक में रायपुर लोकसभा प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कांग्रेस पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रम को लेकर दिशा-निर्देश दिए।

शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को कांग्रेस संगठन बूथ स्तर तक गंभीरता से संचालित करेगा ताकि हर पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल हो सके और फर्जी मतदाताओं की पहचान कर उन्हें हटाया जा सके।
उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में एसआईआर को लेकर विधानसभावार कांग्रेस बीएलए की बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिनमें संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।
बैठक में शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे सफी अहमद कुलदीप जुनेजा पंकज शर्मा शिव सिह ठाकुर आकाश शर्मा सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, ब्लॉक अध्यक्ष, एवं ब्लॉक प्रभारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सभी पदाधिकारियों ने आगामी मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।




