छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने कहा जारी रहेगा सशस्त्र संघर्ष, सोनू-रूपेश नेताओं के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे

समिति ने स्पष्ट किया कि पार्टी की नीति अब भी पूर्ववत जारी रहेगी

AINS NEWS SUDHIR JAIN दंतेवाड़ा…  पोलित ब्यूरो सदस्य रहे सोनू और सेंट्रल कमेटी में रहे रूपेश उर्फ सतीश को नक्सली नेता अभय ने प्रेसनोट जारी कर धोखेबाज बताया है। सेंट्रल कमेटी प्रवक्ता अभय के हवाले से जारी प्रेसनोट में कहा है कि दोनों नक्सलियों ने अवसरवाद और विनाशकारी रवैये से ग्रसित होकर अन्य कैडरों को धोखा देकर महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सरकारों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। राजनीतिक रूप से दोनों ने महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सरकारों के साथ समझौता किया और योजना के अनुसार आत्मसमर्पण किया है।

लगभग 3 महीने पहले उन्होंने घोषणा की थी कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने सोनू से आत्मसमर्पण करने संपर्क किया था। सतीश ने पत्रकारों के जरिए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री से संपर्क किया था। इन संपर्कों के आधार पर गढ़चिरौली पुलिस ने सार्वजनिक रूप से इसकी घोषणा की कि इन क्षेत्रों में अभियान थोड़े समय के लिए निलंबित रहेगा।

नारायणपुर पुलिस ने भी इसके आदेश जारी किए। दोनों राज्यों के गढ़चिरौली, बीजापुर और नारायणपुर जिलों के सरकारी सशस्त्र बलों ने सुरक्षा दी। उन्होंने 13 से 16 अक्टूबर को उनके आत्मसमर्पण तक दोनों राज्यों की सीमा पर इंद्रावती नदी के किनारे और उसके आस-पास के इलाकों में भारी संख्या में जवानों की तैनाती की। समिति ने स्पष्ट किया कि पार्टी की नीति अब भी पूर्ववत जारी रहेगी और सशस्त्र संघर्ष को खत्म करने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

 

Related Articles

Back to top button