थाना गोबरा नवापारा बस स्टैंड में अवैध शराब के साथ 01 शराब कोचिया गिरफ्तार
अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही कर रिमाण्ड पर रायपुर न्यायालय भेजा गया

AINS NEWS… पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अटल नगर एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय अटल नगर के दिशानिर्देश व मार्गदर्शन में तथा निरीक्षक थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल गोबरा नवापारा के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री पर पूर्णरूपेण अंकुश लगाने हेतु एवं अवैध शराब बिक्री संचालित करने वालो पर लगाम लगाने कि नियत से मुखबीर से सूचना मिली कि श्रीराम सोनकर नामक व्यक्ति अपने सोनकर ढाबा में एक प्लास्टिक बोरी में बिक्री हेतु शराब रखा है।

मुखबिर सूचना पर हमराह स्टाफ व गवाहान के मुखबिर के बताये स्थान ढाबा बस स्टैंड के पास श्री राम सोनकर के द्वारा अवैध शराब बिक्री करने हेतु रखा है कि मुखबिर सूचना पर हमराह स्टाफ व गवाहान के मुखबिर के बताये बताएं स्थान सोनकर ढाबा बस स्टैंड नवापारा पहुँचकर मुखबिर के बताए व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पूछताछ करने पर अपना नाम – श्री राम सोनकर पिता रामकुमार सोनकर उम्र 27 साल साकिन केसर पारा नवापारा वार्ड क्रमांक 13 थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर का रहने वाला बताया उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक प्लास्टिक के बोरी में 28 पौवा देशी मशाला शराब कुल मात्रा 05 लीटर 40 ML किमती करीबन 2800/ रुपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गोबरा नवापारा में अपराध क्रमांक – 441/25 धारा- 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही कर रिमाण्ड पर रायपुर न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी
01. श्रीराम सोनकर पिता रामकुमार सोनकर उम्र 27 साल साकिन कसेरपारा वार्ड क्रमांक 13 नवापारा थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर
*कार्यवाही में थाना गोबरा नवापारा सउनि साबिर अली, आरक्षक 2554 कशान रजा,आरक्षक 2576 सुदीप मिश्रा की अहम भूमिका रही




