RAIPUR

काले कपड़ो मे प्रधानमंत्री मोदी जी से शिकायत कर कार्यवाही की मांग करने जा रहे विकास उपाध्याय को पुलिस ने रोका

यूथ हब फूड कोर्ट को तोड़ना राज्य की बीजेपी सरकार और रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत को ले डूबेगी

AINS NEWS… पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट द्वारा स्वीकृत यूथ हब जो कि युवाओं को रोजगार एवं आम जनता के लिए बहुउपयोगी योजना था यूथ हब फूड कोर्ट की 19 करोड़ की राशि का दुरुपयोग करने वाली भाजपा की राज्य सरकार को छत्तीसगढ़ की आम जनता कभी माफ नहीं करेगी भाजपा को इसका खामियाजा उठाना पड़ेगा क्युकी यह राजनितिक दबाव मे की गई एक अमानवीय कृत्य है जिसके फलस्वरूप आमजन व उनके समूचे परिवारों को उठाना पड़ रहा है।

नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव,विधायक राजेश मूणत और महापौर मीनल चौबे की हठधर्मिता के चलते शासन द्वारा निर्मित सुव्यवस्थित यूथ हब को तोड़कर सैकड़ो परिवारों को बेरोजगार करने वालों के ऊपर कार्यवाही की मांग को लेकर विकास उपाध्याय ने अपने कांग्रेस के साथियो के साथ कांग्रेस भवन से काले कपड़े में शिकायत करने प्रधानमंत्री मोदी जी से मिलने जा रहे थे लेकिन उन्हें पुलिस द्वारा बलपूर्वक रोक दिया गया।
यूथ हब के बेरोजगार और परेशान परिवारों को न्याय दिलाने के लिए आवाज़ उठा रहे विकास उपाध्याय ने कहा कि यदि इन परिवारो को न्याय नहीं मिला तो आगे उग्र आंदोलन सरकार के खिलाफ किया जायेगा।

 

Related Articles

Back to top button