मनरेगा के समर्थन में कांग्रेस का आठ घंटे का शांतिपूर्ण सामूहिक उपवास
घड़ी चौक में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चला कांग्रेस का सामूहिक उपवास, केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध

AINS NEWS… 11 जनवरी 26 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूरे देश में चलाए जा रहे मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के अंतर्गत आज शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में एकदिवसीय सामूहिक उपवास का आयोजन किया गया। यह उपवास कार्यक्रम शहर के हृदय स्थल घड़ी चौक स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया गया,इसके पश्चात उपवास प्रारंभ करने से पूर्व कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके साथ महात्मा गांधी के प्रिय भजन “वैष्णव जन तो तेने कहिए” एवं “रघुपति राघव राजा राम” का सामूहिक गायन किया गया। हाथों में महात्मा गांधी की छायाचित्र लेकर कांग्रेसजन पूरे दिन शांतिपूर्ण ढंग से उपवास पर बैठे रहे और केंद्र सरकार की मनरेगा विरोधी नीतियों का विरोध दर्ज कराया।
कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। कांग्रेस पार्टी ने एक स्वर में केंद्र सरकार से मांग की कि मनरेगा को कमजोर करने के सभी फैसले वापस लिए जाएं, योजना को पूर्ण रूप से लागू किया जाए और मजदूरों के काम व मजदूरी की संवैधानिक गारंटी सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस सह प्रभारी श्री विजय जांगिड़ ने कहा कि मनरेगा देश के गरीब, किसान और मजदूर की जीवनरेखा है। भाजपा सरकार लगातार इसके बजट में कटौती कर, मजदूरी भुगतान में देरी कर और नाम व स्वरूप बदलकर इसे कमजोर करने का षड्यंत्र कर रही है। कांग्रेस पार्टी इसे कभी सफल नहीं होने देगी। मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के माध्यम से हम जनता की आवाज को सड़क से संसद तक पहुंचाएंगे।
पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार जानबूझकर मनरेगा के बजट में कटौती कर रही है, समय पर मजदूरी भुगतान नहीं हो रहा है और नई योजनाओं के नाम पर मनरेगा को समाप्त करने की भूमिका बनाई जा रही है। इसका सबसे बड़ा नुकसान ग्रामीण गरीबों, किसानों और महिलाओं को उठाना पड़ रहा है।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत को रोजगार और सम्मान देने की गारंटी है। केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी के नाम को हटाने और नई-नई योजनाओं के बहाने मनरेगा को खत्म करने की कोशिश संविधान की भावना के खिलाफ है। शहर कांग्रेस कमेटी इस अन्याय के विरुद्ध निरंतर संघर्ष करेगी।
ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजेंद्र पप्पू बंजारे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा से लाखों परिवारों को काम और सहारा मिलता है। आज मजदूरों को समय पर मजदूरी नहीं मिल रही, काम के दिन घटाए जा रहे हैं। यह सीधा-सीधा गरीबों पर हमला है। कांग्रेस पार्टी गांव-गांव जाकर मनरेगा बचाओ अभियान को मजबूत करेगी और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी।
इस कार्यक्रम प्रभारी महामंत्री मलकित सिह गैन्दु शाहिद खान राजेंद्र तिवारी छाया वर्मा अमितेश शुक्ल कुलदीप जुनेजा विकास उपाध्याय सुशील आनंद शुक्ला अनीता शर्मा राकेश गुप्ता शैलेश नितिन त्रिवेदी प्रमोद दुबे पंकज शर्मा गिरीश दुबे सकलेन कामदार सुबोध हरितवाल महेंद्र छाबड़ा आकाश तिवारी प्रमोद चौबे शिव सिंह ठाकुर सारिक रईस खान प्रवीण साहू डोमेश्वरी वर्मा उधोराम वर्मा ज्ञानेश शर्मा धनंजय ठाकुर राम सहोदर गुप्ता संजय पाठक एजाज ढेबर दीपक मिश्रा सुमित दास नवीन चंद्राकर प्रशांत ठेंगड़ी दीपा बग्गा देव कुमार साहू संजय सोनी दाऊलाल साहू दुर्गेश वर्मा सुनील कुकरेजा मोहम्मद सिद्दीक अजीत कुकरेजा गुरुबक्ष छाबड़ा अरुण अग्रवाल गंगा यादव सुनीता शर्मा दिलीप सिह चौहान अरुण जंघेल अमन गिल प्रवीण चंद्राकर अविनय दुबे बाकर अब्बास राकेश धोत्रे सत्तू सिह प्रीति सोनी पूनम यादव पदमा कहार कमल धृतलहरे मुन्ना मिश्रा महेंद्र सेन राज देवांगन अनिल रायचुरा वेंकट कुमार उमेश गुप्ता मनोज कंदोई अश्वनी राजपूत सुशांत डे डूमेंद्र दीप ईश्वर चक्रधारी दलजीत चावला बंशी कन्नौजे सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।




