राष्ट्रीय

आईपीएस अधिकारी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में, राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया

कर्नाटक के डीजीपी (सिविल राइट्स एनफोर्समेंट) के रामचंद्र राव को निलंबित कर दिया गया

AINS NEWS… यह फ़ैसला राज्य सरकार की ओर से उन वीडियो की जांच के आदेश के बाद लिया गया है, जिनमें कथित तौर पर एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को अपने दफ़्तर में महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया है.

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि विस्तृत जांच के बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने कहा, “हम कार्रवाई करेंगे. कोई भी क़ानून से ऊपर नहीं है.”

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी दिन में पहले मिली थी, जिसके बाद उन्होंने जांच के निर्देश दिए.

निलंबन का आदेश ऐसे समय में आया, जब कुछ कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. इसके बाद राजनीतिक हलकों में नाराज़गी देखी गई.

हालांकि, इन वीडियो के स्रोत और उनकी प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हुई है. राज्य सरकार ने कहा है कि जांच के दौरान इन वीडियो की भी पड़ताल की जाएगी.

Related Articles

Back to top button