RAIPUR

कमिश्नर प्रणाली को लेकर रायपुर बंटा दो पुलिस जिलों में, पुलिस जिला रायपुर नगर और पुलिस जिला रायपुर ग्रामीण

रायपुर नगर पुलिस जिले में 21 थाने आएंगे और रायपुर ग्रामीण में 12 थाने शामिल किए गए

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ पुलिस अधिनियम 2007 की धारा 5 की उप धारा 1 के द्वारा प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य सरकार पुलिस जिला अर्थात रायपुर का पुनर्गठन करके दो पुलिस जिलों रायपुर नगर और रायपुर ग्रामीण का गठन करती है।

रायपुर नगर पुलिस जिले में 21 थाने आएंगे और रायपुर ग्रामीण में 12 थाने शामिल किए गए हैं जिनमें रायपुर नगर में सिविल लाइन, देवेंद्र नगर, तेलीबांधा, कोतवाली, गंज, मौदहापारा, गोल बाजार, पुरानी बस्ती, डीडी नगर अमन का आजाद चौक, सरस्वती नगर, कबीर नगर, राजेंद्र नगर, मुजगहन, टिकरापारा, उरला, खमतराई, गुढ़ियारी पंडरी और खम्हारडीह शामिल है।

इसी तरह रायपुर ग्रामीण जिले में आने वाले थानों के नाम विधानसभा, धरसीवा, खरोरा, तिल्दा नेवरा, मंदिर हसौद, आरंग, माना, नवा रायपुर, राखी, अभनपुर, गोबरा नवापारा और उरला को शामिल किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button