कवर्धा

सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, कमरों में लड़के-लड़कियां संदिग्ध अवस्था में मिले

कवर्धा शहर से एक बड़ी खबर सामने आई, पुलिस ने सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा करते हुए मकान पर दबिश दी

AINS NEWS… कवर्धा शहर से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां पुलिस ने सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा करते हुए मजगांव रोड स्थित एक मकान पर दबिश दी, जहां अलग-अलग कमरों में लड़के-लड़कियां संदिग्ध अवस्था में मिले और मौके से कंडोम व उत्तेजक दवाइयां बरामद की गईं, कार्रवाई के दौरान सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि एक नाबालिग स्कूली छात्रा स्कूल यूनिफॉर्म में मौजूद थी, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया; बताया गया कि बीते कुछ दिनों से स्थानीय लोग मकान में अजनबी युवक-युवतियों की लगातार आवाजाही से नाराज थे और उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी, शिकायत के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने मकान मालिक समेत सभी संदिग्ध कपल्स को हिरासत में लिया,

एसडीओपी कृष्ण कुमार चंद्राकर के अनुसार सभी से गहन पूछताछ जारी है और जांच के आधार पर संबंधित धाराओं में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button